बखोरापुर काली मंदिर में लगेगा मेगा हेल्थ कैम्प…….

मनीष सिंह / बड़हरा

भोजपुर के बड़हरा स्थित प्रसिद्ध माँ काली बखोरापुरवाली मंदिर के दरबार मे 20 अक्टूबर को विशाल मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन होगा जिसका उद्धघाटन महामहिम राज्यपाल फागु चौहान करेंगे. मां बखोरापुर काली मंदिर,लायंस क्लब आरा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रेड क्रॉस के सौजन्य से आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प के इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अलावा कई राज्यो के गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर भी उपस्थित हो रहे है.कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता सह मां बखोरापुर काली मंदिर के संरक्षक गोपाल सिंह ने बताया की मेडिकल कैम्प के उद्घाटन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग पहुचेंगे.

वहीं मेडिकल कैम्प में अभी तक बारह हजार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है.मेडिकल कैम्प का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सके इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया लगातार जारी है.वहीं कैम्प के दिन दूर दराज गांव में बस भेज कर मेगा हेल्थ कैम्प में पहुचने वाले लोगो के लिए बस सेवा की भी व्यवस्था की गई है.कैम्प में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक डॉक्टर मरीजों को अपनी सेवा देंगे.

Advertisements

शराब का कारोबार करनेवालों के खिलाफ बड़हरा पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई…

मनीष सिंह / बड़हरा

शनिवार को बड़हरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया.बड़हरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के मटुकपुर में मिनी शराबकी भट्टी चल रही है और वहां से शराब की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है.सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष ने त्वरित करवाई करते हुए अपने दल बल के साथ मटुकपुर गांव में छापेमारी शुरू कर दी.छापेमारी में सतेंद्र राय का पुत्र सोनू राय अपने घर मे मिनी भट्टी चला रहा था.छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस को देखते ही सोनू राय फरार हो गया. पुलिस ने जब अंदर का नजारा देखा तो भौंचक्क राह गई.पुलिस ने मौके से भारी सख्या में शराब बनाने के उपकरण और महुआ शराब बरामद करते हुए शराब को नष्ट कर दिया और शराब बनाने के सभी सामान को जब्त करते हुए थाने ले आई.

पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.बड़हरा पुलिस ने बड़हरा थाना क्षेत्र के शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कहते हुए अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.शनिवार को हुई इस कार्रवाई की जानकारी देने के बाद बड़हरा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया की बड़हरा इलाके में शराब का निर्माण और बिक्री करनेवालों की अब खैर नही है.

स्कूल से की थी एलईडी टीवी की चोरी….टीवी सहित धराया….

मनीष सिंह / बड़हरा

बड़हरा थाना क्षेत्र के रामचंद्र सिंह करजा हाई स्कूल मे स्मार्ट क्लासेस के लिए लगाए गए एलईडी टीवी की पिछले दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए बड़हरा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार शख्स का नाम इलाके के लोहर निवासी मोनू बताया जा रहा है जिसने पिछले 10 सितंबर को रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए लगाए गए एलईडी टीवी पर हाथ साफ कर दिया था.

जानकारी के मुताबिक एक महीने से ज्यादा दिन बीतने के बाद मोनू आज चोरी की टीवी की डील करने अपने एक दोस्त के पास पहुंचा था और 15 हजार रुपए में डील पक्की कर ली थी.बात फैल गई और बड़हरा पुलिस के कानों तक पहुंचने के बाद बड़हरा पुलिस ने जाल बिछाते हुए चोरी के आरोप में मोनू को गिरफ्तार करते हुए मोनू की निशानदेही पर चोरी गई टीवी को गांगी मुहल्ले से बरामद कर लिया.बड़हरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया.

स्कूल में लगा एलईडी टीवी पर किया था हाथ साफ,बेचने के दौरान धराया….

मनीष सिंह / बड़हराबड़हरा थाना क्षेत्र के रामचन्दर सिंह करजा हाई स्कूल मे स्मार्ट क्लासेस के लिए लगाए गए एलईडी टीवी की पिछले दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए बड़हरा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार शख्स का नाम इलाके के लोहर निवासी मोनू है जिसने पिछले 10 सितंबर को रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए लगाए गए एलईडी टीवी पर हाथ साफ कर दिया था.जानकारी के मुताबिक एक महीने से ज्यादा दिन बीतने के बाद मोनू आज चोरी की टीवी की डील करने अपने एक दोस्त के पास पहुंचा था और 15 हजार रुपए में डील पक्की कर ली थी.बात फैल गई और बड़हरा पुलिस के कानों तक पहुंचने के बाद बड़हरा पुलिस ने जाल बिछाते हुए चोरी के आरोप में मोनू को गिरफ्तार करते हुए मोनू की निशानदेही पर चोरी गई टीवी को गांगी मुहल्ले से बरामद कर लिया.बड़हरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया.

करंट लगने से 40 वर्षीय शख्स की मौत…..

मनीष सिंह / बड़हराबड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से 40 वर्षीय शख्स की मौत हो गई.मृतक का नाम बच्चा बीन बताया जा रहा है जो घटना के वक्त अपने घर से पास के ही घाट पर मछली मारने के लिए जा रहा था तभी बीच खेत में बोरिंग चलाने के लिए बिजली का तार गिरा हुआ था.खेत की डरेर भी गीली थी जिसकी वजह से बिजली के तार के संपर्क में आते ही बच्चा बीन को करंट का तेज झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.बच्चा बीन की मौत के बाद से पूरे परिवार रो-रो कर बुरा हाल हो गया.वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कृष्णगढ़ थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बीजेपी नेत्री श्वेता सिंह ने सकडडी में देवी जागरण और बाबा रणवीर सिंह जयंती का किया उद्घाटन…..

मनीष सिंह / आरा

दुर्गा पूजा के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सह सकडडी पंचायत की मुखिया श्वेता सिंह ने संदेश विधानसभा का भ्रमण करते हुए इलाके के बेलाऊर में बाबा रणवीर सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन किया.कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने मौजूद लोगों को बाबा रणवीर सिंह के किसानों के हित में किये गए कार्यों को प्रासंगिक बताते हुए उन्हें किसानों का नेता बताया.

इसके बाद भाजपा नेत्री ने उदवंतनगर के रामजानकी हाई स्कूल में दशमी की पूजा भी की और मां दुर्गा से लोगों की बेहतरी का आशीर्वाद मांगा.इसके साथ ही कोइलवर के सकडडी में आयोजित देवी जागरण का भी भाजपा नेता सह सकडडी मुखिया श्वेता सिंह ने उद्घाटन किया.

इस मौके पर कोइलवर प्रमुख अनिता देवी ने देवी जागरण के कलाकरों को सम्मानित करते हुए सकडडी पंचायत के लोगों को शुभकामनायें दी.देवी जागरण में बीजेपी नेत्री श्वेता सिंह के साथ उपेंद्र बाबा,किशोर यादव,सकडडी निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह,सावन,राजेश,पंकज,छोटू यादव,मंटू पांडेय,नारायण राम,धनंजय सिंह,रामजी सिंह और बड़े सहित तमाम सकडडी की जनता मौजूद रही.

बीजेपी नेत्री श्वेता सिंह ने सकडडी में देवी जागरण और बाबा रणवीर सिंह जयंती का किया उद्घाटन…..

मनीष सिंह / आरा

दुर्गा पूजा के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सह सकडडी पंचायत की मुखिया श्वेता सिंह ने संदेश विधानसभा का भ्रमण करते हुए इलाके के बेलाऊर में बाबा रणवीर सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन किया.कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने मौजूद लोगों को बाबा रणवीर सिंह के किसानों के हित में किये गए कार्यों को प्रासंगिक बताते हुए उन्हें किसानों के हिट में सोचनेवाला नेता बताया.

इसके बाद भाजपा नेत्री ने उदवंतनगर के रामजानकी हाई स्कूल में दशमी की पूजा भी की और मां दुर्गा से लोगों की बेहतरी का आशीर्वाद मांगा.

इसके साथ ही कोइलवर के सकडडी में आयोजित देवी जागरण का भी भाजपा नेता सह सकडडी मुखिया श्वेता सिंह ने उद्घाटन किया.इस मौके पर कोइलवर प्रमुख अनिता देवी ने देवी जागरण के कलाकरों को सम्मानित करते हुए सकडडी पंचायत के लोगों को शुभकामनायें दी.देवी जागरण में बीजेपी नेत्री श्वेता सिंह के साथ उपेंद्र बाबा,किशोर यादव,सकडडी निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह,सावन,राजेश,पंकज,छोटू यादव,मंटू पांडेय,नारायण राम,धनंजय सिंह,रामजी सिंह और बड़े सहित तमाम सकडडी की जनता मौजूद रही.

जगदीशपुर में 37 वा रामलीला महोत्सव का तीसरे दिन भी हुआ आयोजन….पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन…..

राजकुमार वर्मा / जगदीशपुर

जगदीशपुर नगर स्थित वीर कुंवर सिंह किला परिसर में वीर कुंवर सिंह संस्कृति कला मंच संरक्षक साकेत कलाकुंज के तत्वाधान में 37 वा रामलीला महोत्सव का आयोजन आज तीसरे दिन भी किया गया.तोसरे दिन के आयोजन उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया. वह इस मौके पर भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जगदीशपुर का रामलीला की पूरे बिहार में अलग पहचान है जो आपसी सौहार्द का नाम से जाना जाता है साथ ही ये रामलीला हिंदू मुसलमान एकता के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है.पूर्व मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा की जहां तक बात की जाए तो पूरे बिहार ही नहीं भारतवर्ष में ऐसा रामलीला नहीं होती होगी क्योंकि जगदीशपुर होने वाली रामलीला दोपहर के उजाले में की जाती है.

वही संस्कृति कला मंच पर बने ड्रेसिंग रूम की झज्जर स्थिति की ध्यानाकर्षण कमेटी के लोगों ने पूर्व मंत्री से किया जिसके बाद पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कमेटी को लोगों को आश्वासन देते हुए बताया कि इसी वर्ष ड्रेसिंग रूम की जर्जर स्थिति को ठीक कर दिया जाएगा. उपस्थित लोगों में वार्ड पार्षद रविंद्र चौधरी, नंद गोपाल चौधरी ,पिंटू चंद्रवंशी, मुकेश सिंह ,अजीत सोनी, रामलीला कमेटी से अध्यक्ष जवाहर शर्मा, महामंत्री अकाश कुमार ,कोषाध्यक्ष कुमार गौतम, मीडिया प्रभारी मोनू निराला, आलोक भारद्वाज ,भास्कर पांडे, अजीत मिश्रा, कुंदन चौबे, कुमार आनंद, टनटन केसरी इत्यादि और लोग उपस्थित थे.

कई केसों में फरार वारन्टी के घर बड़हरा पुलिस ने की कुर्की…..

बड़हरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने रविवार को नेकनामटोला गांव के छोटे सिंह के घर की कुर्की जब्ती की. हत्या,लूट जैसे कई संगीन मामलों के आरोपी छोटे सिंह कई केसों में फरार है.बताया जाता है की हाल ही में छपरा के रिविलगंज थाना के गंगा दियारा इलाके में मारे गए फौजी की हत्या में भी छोटे सिंह का नाम आया था.

सूत्रों के मुताबिक बड़हरा के नेकनाम टोला निवासी छोटे सिंह दियारा इलाके के सिपाही गिरोह का भी सदस्य है.तमाम कोशिशों के बावजूद छोटे सिंह की गिरफ्तारी न होने पर रविवार दोपहर बड़हरा पुलिस ने बाढ़ के पानी से घिरे नेकनामटोला गांव में जाकर छोटे सिंह के घर की कुर्की की.हालांकि पुलिस के लिए कुर्की की कार्रवाई करना आसान नही था फिर भी पुलिस ने तमाम दिक्कतों को झेलते हुए नेकनाम टोला जाकर कुर्की की कार्रवाई की.

बड़हरा थाना प्रभारी ने दल बल के साथ नाव से नेकनामटोला गांव पहुच कर छोटे सिंह के घर के खिड़की,चौखट,दरवाजा,चौकी,कुर्सी समेत सभी सामानों को जब्त करते हुए नाव से सारा सामान बड़हरा थाना ले आई.

Create your website at WordPress.com
Get started