मनीष सिंह / बड़हरा

बड़हरा थाना इलाके के एक गांव से बड़ी ही शर्मसार कर देनेवाली घटना सामने आई है जहां बुधवार को 9 साल के एक बच्चे के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.बताया जा रहा है की 9 साल का एक बच्चा गांव के बगल में बाढ़ के पानी मे स्नान कर रहा था तभी उसी गांव के तीन युवक उसे बहला फुसलाकर उसे गांव के ही एक खंडहर में ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.घटना के बाद बच्चे ने घर जाकर अपने परिवार वालो को सारी बात बताई जिसके बाद पीड़ित बच्चे के पिता ने बड़हरा थाना में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया.

घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए नाव से शाम पांच बजे उक्त गांव पहुचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बाकी दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं.फिलहाल बड़हरा थाने की पुलिस बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है.