latestnews

आरा में बाढ़ में डूबकर दो लोगों की मौत…मचा कोहराम….

Advertisements

मनीष सिंह / आरा

शुक्रवार को भोजपुर के अलग अलग थाना क्षेत्र में एक बच्चा सहित दो लोगों की डूबने से मौत हो गई.पहली घटना नगर थाना इलाके के छोटकी सिंगही की है जहां शुक्रवार सुबह छोटकी सिंगही निवासी मो0सहमद का 12 वर्षीय बेटा मो0नसीर उर्फ कान्हा अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी मे स्नान कर रहा था तभी तैरने के चक्कर मे वह गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा.कान्हा को डूबते देख उसके दोस्त शोर मचाने लगे तब जाकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और पानी मे कान्हा की खोजबीन शुरू की.ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल नगर थाना को दी जिसके बाद मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंच शव की खोजबीन में जुट गई. फिलहाल कान्हा के शव अभीतक बरामद नही हो पाया है.इस घटना के बाद से ही मृतक के घर मे कोहराम मचा है.

वही दूसरी घटना बड़हरा के गुंडी गांव की है जहां गुरुवार शाम से लापता 30 साल के एक शख्स का शव बाढ़ के पानी में तैरता हुआ मिला.मृतक का नाम ओमप्रकाश नोनिया बताया जा रहा है जिसकी डूबने से मौत हो गई.बताया जाता है की ओमप्रकाश बुधवार की शाम गाय के लिए चारा लाने गया था.देर रात होने तक वह घर नही लौटा तो उसके पिता कृष्णा नोनिया ने इसकी सूचना कृष्णगढ़ थाने को दी.सूचना मिलने पर कृष्णगढ़ पुलिस ने ओमप्रकाश की काफी खोजबिन की लेकिन उसका पता नही चल पाया. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने ओमप्रकाश की लाश गांव के खेत मे बाढ़ के पानी मे तैरता देख उसके परिजनों को सूचना दी.घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थाना मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाल अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

Advertisements

Advertisements