राजकुमार वर्मा / जगदीशपुर
वी एन स्मार्ट मीडिया, आंन टाइम वर्ल्ड मीडिया के तत्वाधान में जय हो नेशनल अवार्ड 2019 का आयोजन लाजपत भवन नई दिल्ली में 30 सितंबर 2019 को किया जा रहा है .इस समारोह में पूरे देश से अभिनय के साथ-साथ कला,शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ ,पत्रकारों ,लेखकों,कवियों एवं अन्य क्षेत्रों में प्रतिभाशाली व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा.इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी उपस्थित होगी .इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था “जन विकास क्रांति” के महासचिव हिमराज सिंह को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा.अवार्ड की लिस्ट में चौथे नंबर पर जगदीशपुर के दावां गांव निवासी हिमराज सिंह का नाम है.
विदित रहे कि संस्था “जन विकास क्रांति” द्वारा हिमराज सिंह के कुशल नेतृत्व में व्यवसायिक प्रशिक्षण ,कुशल युवा कार्यक्रम, निशुल्क पुस्तकालय का संचालन, खेल कूद का आयोजन ,स्वच्छता कार्यक्रम, वृक्षारोपण ,कैरी बैग पर रोक ,जल संरक्षण इत्यादि पर कार्यक्रमों का आयोजन कर हजारों युवाओं को हुनरमंद एवं रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक विकास के कार्य किए जा रहे हैं.