राजकुमार वर्मा / जगदीशपुर
जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से शहर के साथ-साथ गांव के लोग भी परेशान हैं.रविवार सुबह जगदीशपुर प्रखंड के धनगाई थाना इलाके के कुशहा टोला बिंद टोली में अचानक पानी घुसने से घर में रखे अनाज बिछावन एवं अन्य सामान बर्बाद हो गए. अचानक गांव में पानी देख गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 30 आरा मोहनिया पथ को कुसहा टोला को जाम कर जमकर बवाल काटा. जाम को लेकर गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई जाम कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा कुशहा टोला के समीप बांध को मिट्टी डाल कर जाम कर दिया गया है जिससे बांध का पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है.
पानी नहीं निकलने से पानी का दबाव बढ़ने लगा और तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से पानी अधिक जमा होने से पानी का बहाव गांव की तरफ घूम गया और पानी गांव में घुसने लगा जिससे बिंद टोली के सात से अधिक घर की सामग्री बर्बाद हो गई. जाम की सूचना मिलने पर धनगाई थाना हस्तक्षेप के बाद बांध को काट दिया गया तब जाकर गुस्साए ग्रामीण शांत हुए और जाएम हटाया जिसके बाद हाईवे पर परिचालन चालू हो पाया.जाम और हंगामे की वजह से चार घंटे से अधिक जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली.