मनीष सिंह / आरा

भोजपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे.बदले मौसम और भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने ये निर्णय लिया है जिसमे सोमवार को जिले के सभी सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेंगे.मंगलवार को स्कूलों को खोला जाएगा या नही इसका निर्णय मौसम को देखते हुए लिया जाएगा.

स्कूलों को बंद करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी कौशल किशोर ने दिया है.गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से आरा सहित भोजपुर जिले के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.
Advertisements